डंपर ने बाइक में सवार महिला को कुचला, दर्दनाक मौत, बेटा घायल-
अल्मोड़ा 29 अक्टूबर यहां करबला—धारानौला मार्ग में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अपने बेटे के साथ बाइक में बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी। डंपर चालक उसे कुचलते हुए वाहन भगा ले गया। महिला व उसके बेटे को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करबला—धारानौला मार्ग में गोल मार्केट के पास एक बाइक में डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अपने बेटे के साथ बाइक में बैठी पूनम देवी 50 साल पत्नी सुनील व उसका पुत्र अश्विनी कुमार 24 साल दोनों सड़क पर गिर गये। इसके बाद डंपर चालक महिला को डंपर के टायर के नीचे कुचलते हुए मौके से वाहन भगा ले गया।
इस बीच स्थानीय लोग उन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला का पुत्र बेहोशी की हालत में हैं, वहीं महिला की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह महिला राजपुरा से करबला होते हुए बाजार के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही गोल मार्केट में यह हादसा हो गया। घटना के बाद से डंपर चालक फरार है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर में सब्जी भरी हुई थी। यह घटना आज शुक्रवार करीब 5.30 बजे की है। घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। उनके परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डंपर चालक के धर—पकड़ के प्रयास किये जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार