महिला की चेन उड़ाने वाला चेन स्नेचर पकड़ा-
हल्द्वानी। पटेल चौक मंगल पड़ाव क्षेत्र में दीपावली त्योहार पर खरीदारी कर रही महिला की सोने की चेन लूटने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने युवक से चेन बरामद कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। धनतेरस एवं दीपावली पर्व को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में काफी अधिक संख्या में आम जनता खरीदारी हेतु आ रही है।
इस दौरान मौके का फायदा उठाकर नीमा चौहान निवासी शांति नगर कॉलोनी की चेन लूट कर एक युवक फरार हो गया था। जिसकी जानकारी महिला ने मंगल पड़ाव पुलिस चौकी को दी। कश्मीर सिंह चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव ने पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विक्की कुमार निवासी भगतपुर मुरादाबाद को महिला की निशानदेही पर रोक कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास से लूटी हुई चेन बरामद की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह, कांस्टेबल उमेश पंत, भोपाल सिंह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार