शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म-
रुड़की। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि परिजनों ने भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक के साथ उसकी जान-पहचान हुई। आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही और दुष्कर्म किया। जब उसने उससे शादी के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। आरोपी ने उससे संपर्क करना ही बंद कर दिया। इसके बाद उसने आरोपी से संपर्क किया और उसके परिजनों को भी जानकारी दी।
आरोपी के परिजनों ने दुर्व्यवहार कर जातिसूचक शब्द इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों में आशु, निशा और अवनीश हैं। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला कर रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी