सिडकुल थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म, केस दर्ज
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।
बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को कड़च्छ ज्वालापुर निवासी मुकुल पिछले एक साल से बहला-फुसला रहा था। उसने उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे बुलाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर किसी को कुछ भी बताने पर हत्या कर देने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच महिला उप निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट को सौंपी। जांच के बाद सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनीषा नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी