किच्छा में 19.80 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने 19.80 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते रविवार को पुलिस पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के निकट गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने आक्सफोर्ड स्कूल वाली गली में स्थित आनंद उर्फ ननुआ के बाहर भीड़ देखी। पुलिस को देखकर भीड़ ने भागने लगी।
पुलिस ने घर की महिला से लोगों से भागने का कारण पूछा। शक होने पर पुलिस ने महिला की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को महिला के कब्जे से 19.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। महिला ने अपना नाम पूनम उर्फ पप्पी पत्नी आनन्द पाल उर्फ ननुवा निवासी टीचर्स कालोनी बताया। महिला ने बताया कि लड़कों को स्मैक बेच रही थी। पुलिस को देखकर लड़के भाग गए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद