आठ किलो चरस बरामद-आल्टो कार समेत एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में मुखानी थाना पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुखानी थाना और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर चंबल पुल के पास से संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी की है, जब व्यक्ति की तलाशी की गई तो पुलिस को उनके पास से आठ किलो चरस बरामद हुई।साथ ही घटना में शामिल आल्टो कार को भी बरामद किया है, ऑल्टो कार में बैठे तस्कर को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ में पता चला कि वह चरस को पहाड़ी क्षेत्र के गांवों से एकत्र करके लाया है।

अभियुक्त का नाम किशोर पलड़िया है, जो की मूल रूप से भीमताल के भौर्सा का रहने वाला है, जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पकड़े गए तस्कर की लॉकडाउन के दौरान रुद्रपुर सिडकुल की एक कम्पनी से नौकरी छूट गई थी, बेरोजगारी के चलते उसने तस्करी करनी शुरू कर दी थी।

घटना में उपयुक्त वाहन पुलिस ने सीज कर दिया है, एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119