पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की इको वैन खाई में गिरी -बुजुर्ग महिला व किशोरी की मौत, छह घायल

खबर शेयर करें 👉

मां पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की इको वैन खटीमा-पहेनिया-कुटरी बाईपास में सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर हाईवे से पचास मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला व एक किशोरी की मौत हो गई तथा छह लोग घायल हो गए।

सोमवार को यूपी के कासगंज ऐटा जिले के नौ लोग मां पूूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान पहेनिया-कुटरी बाईपास पर केआईटीएम कॉलेज के पास श्रद्धालुओं की कार संख्या यूपी 87एक्स-0086 के चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया,, तो कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पचास मीटर नीचे खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से उसमें बैठे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर राहगीरों व आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। नीजी अस्पताल में भर्ती आशी व अभि को चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रिफर कर दिया, जहां रास्ते में आशी पुत्री बॉबी ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में गुड्डी देवी (61) ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में कार चालक सूरज सिंह निवासी ग्राम भैसड़ा कासंगज को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना

श्रद्धालुओं की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में लेकर पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। मृतकों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119