राजा आनंद सिंह देवजयू की 136 वी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा 5 सितंबर कुमाऊं के अंतिम राजा आनंद सिंह देवजयू की 136 वी जयंती यहां जगदंबा दरबार ड्योडी पोखर में समारोह पूर्ण मनाई गई इस मौके पर उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया इस अवसर पर राजपुरोहित नागेश चंद्र पंत ने कहा कि राजा आनंद सिंह देवजयू कुमाऊं के अंतिम राजा थे उन्होंने कहा कि राजा आनंद सिंह समाज सेवी सर्व धर्म प्रेमी ज्योतिष बैद्य साधु महात्माओं के प्रशंसक व मातृशक्ति के पूजक जगदंबा के उपासक थे उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी राजा आनंद सिंह सन 1921 से 1923 तक कुमाऊं के एम एल सी रहे तथा कुमाऊं रेजिमेंट की स्थापना में जहां उनकी अहम भूमिका रही वहीं किसानों के लिए उन्होंने सेब आलू नगदी फसल की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि राजा साहब भविष्य दृष्टा भी थे यहां भाद्र मास की नवमी 1885 में जानवी राजा 25 मार्च 1938 को पंचतत्व में विलीन हो गए थे जिन्हें आज पूरा अल्मोड़ा नमन कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा

माल्यार्पण कार्यक्रम में राजा कर्ण चंद्र राज सिंह( केसी बाबा पूर्व सांसद)राजपुरोहित नागेश पंत हरीश चंद्र पंत दिनेश चंद्र पंत भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी परितोष जोशी सभासद मनोज जोशी सुनील जोशी लोक गायक लता पांडे दीप जोशी राजा भैया सोमेश्वर चंद सिद्धेश्वर चंद्र विजय पांडे देवेश पंत सहित राज परिवार के सभी सदस्यों नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119