ऊर्जा प्रदेश में ऊर्जा निगम कर रहा जनता के साथ धोखा : उनियाल
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यूपीसीएल के महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल गब्र्याल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने स्मार्ट मीटर से उत्तराखंड की जनता को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश में ऊर्जा निगम जनता के साथ धोखा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों में कई सारे चार्ज लगाकर भेजे जा रहे हैं। अगर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने हैं तो सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र, सरकारी कार्यालयों, मंत्रियों व विधायकों के घरों में पहले लगाए जाएं। इस दौरान नगराध्यक्ष हरीश जोशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप चौहान, पूर्व पार्षद रवि बाल्मिकी, हरीश पाण्डे, मो. इरफान, नवीन जोशी, नरेश तिवारी, सोनू राजपूत आदि रहे। उन्होंने सरकार को चेतावनी दते हुए कहा कि यदि स्मार्ट मीटर जनता पर जबरदस्ती नहीं थोपे गए तो यूकेडी जनता को साथ लेकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी
Uttarakhand- एटीएम बदलकर खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम