बच्चे को दवा पिलाने को लेकर विवाद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। दिल्ली के निहाल विहार इलाके में बच्चे को दवा पिलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनय गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में उसकी पत्नी, दो भाइयों और भाभी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर में लीसा दोहन का मामला गरमाया -500 चीड़ के पेड़ों पर अवैध दोहन का आरोप

परिजनों के अनुसार, 21 अगस्त की सुबह विनय और उसकी पत्नी रेखा के बीच बच्चे को दवा पिलाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद रेखा ने अपने पिता, दो भाइयों, भाभी और दो अन्य लोगों को घर बुला लिया। उस समय घर में विनय और उसकी मां मौजूद थीं।

विनय की मां का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग सीधे विनय के कमरे में पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विनय की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी और उसने लोगों को रोकने के बजाय कथित तौर पर उन्हें उकसाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-दो गांव के पास 200 फीट गहरी खाई में गिरा दूध से भरा ट्रक, चालक घायल

मारपीट में गंभीर रूप से घायल विनय की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, विनय आईटी क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था। करीब तीन साल पहले उसकी शादी बुध विहार निवासी रेखा से हुई थी। दंपती के जुड़वां बच्चे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये लेने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा

पुलिस ने हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119