Uttarakhand- एटीएम बदलकर खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विकासनगर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 192 एटीएम/डेबिट कार्ड, 12 बोर का देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक स्विफ्ट कार और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और सीधे-सादे लोगों को निशाना बनाते थे। एटीएम से रुपये निकालने के दौरान मदद करने के बहाने उनका कार्ड चतुराई से बदल लेते थे। इसके बाद पिन की जानकारी हासिल कर बैंक खाते से रकम निकाल लेते थे। वारदात के बाद आरोपी कार या बाइक से तत्काल फरार हो जाते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 64 वर्षीय बुजुर्ग से 7 लाख की ठगी

कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अगस्त 2026 को पुलिस को हरबर्टपुर चौक के पास गश्त के दौरान सूचना मिली कि चार संदिग्ध व्यक्ति स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल से क्षेत्र में आए हैं और एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पोंटा रोड हरबर्टपुर स्थित ढालीपुर पुल से पहले आम के बगीचे के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान स्विफ्ट कार में सवार चार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से अलग-अलग बैंकों के बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, 12 बोर का देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भूमियाधार में खाई में गिरी दिल्ली के युवकों की स्कॉर्पियो -एक की मौत, दो के फंसे होने की सूचना

पूछताछ में आरोपियों ने एटीएम बूथों के आसपास घूमकर लोगों को निशाना बनाने की बात स्वीकार की। वे मदद के बहाने लोगों का एटीएम कार्ड बदल लेते थे और पिन की जानकारी हासिल करने के बाद खातों से रकम निकाल लेते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी विकासनगर क्षेत्र में भी ऐसी ही वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगमोहन पुत्र अजमेर निवासी न्यू सरस्वती विहार, सहारनपुर, नीटू पुत्र नरेश निवासी बुढ़ाखेड़ा, मुजफ्फरनगर, सोनू पुत्र रमेश निवासी सहारनपुर और आशु कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी मोहनपुरा/गुलाबनगर, रुड़की के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिंदू नाम बताकर नाबालिग से दोस्ती का आरोप -ई-रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मुकदमा

पुलिस जांच में आरोपियों के पूर्व में हिमाचल प्रदेश, जम्मू, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में एटीएम ठगी के मामलों में जेल जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ ही अन्य राज्यों में हुई एटीएम ठगी की घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119