शहीद दीवान सिंह बिष्ट के शहीदी दिवस में शामिल होंगे सांसद अजय भट्ट

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री तथा नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट रविवार, 23 अगस्त को कोटाबाग विकासखंड के ग्राम डौन परेवा में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि एवं शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर में लीसा दोहन का मामला गरमाया -500 चीड़ के पेड़ों पर अवैध दोहन का आरोप

कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय भट्ट क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, वन, दूरसंचार सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान मेला देखने की खुशी मातम में बदली -अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटाहल्दू के भवान सिंह नवाड़ के युवक की मौत

सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, संबंधित प्रभागीय वनाधिकारी, लघु सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, जल संस्थान, आपदा प्रबंधन, राजस्व, बीएसएनएल, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्नैपचैट के विज्ञापन पर क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 85 हजार रुपये उड़ाए

सांसद के कार्यक्रम को क्षेत्र की समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119