उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम

खबर शेयर करें 👉

कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 की कार्यक्रम श्रृंखला का मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 : भारत के भविष्य की नई दिशा” विषय पर संवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कमरुद्दीन ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करते हुए उन्हें ज्ञान, कौशल, नवाचार और नैतिक मूल्यों से समृद्ध बनाना है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था को ज्ञान, कौशल, अनुसंधान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए विकसित भारत के निर्माण की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रही है।

प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. सुनीता बिष्ट ने भारतीय ज्ञान परंपरा और मातृभाषा आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का सशक्त माध्यम है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-फर्जी दस्तावेजों से डाक विभाग में नौकरी की कोशिश -आरोपी को दो साल का कठोर कारावास

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक पांडे ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की उपलब्धियों, उद्देश्यों और संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल ने प्रथम, सचिन बधानी ने द्वितीय तथा आकांक्षा त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 की कार्यक्रम श्रृंखला 12 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक लगातार आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न तिथियों में अलग-अलग कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण और व्यवहार कुशलता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड-अल्मोड़ा में 16 से 23 सितंबर तक होगा ऐतिहासिक नंदादेवी मेला -भव्य आयोजन की तैयारियां तेज

निर्णायक मंडल में डॉ. सुमन पांडे और योग शिक्षिका डॉ. तनुजा सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119