हिमालय दिवस के अवसर पर पर्यावरण प्रेमियों ने किया वृक्षारोपण-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट।
हिमालय बचाओ अभियान के गंगोलीहाट ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट व महासचिव हरगोविन्द रावल के नेतृत्व में हिमालय बचाओ अभियान के तहत गुरुवार को हिमालय दिवस के अवसर पर हिमालयन ग्राम विकास समिति के परिसर में पर्यावरण प्रेमियों ने वृक्षारोपण किया,उसके बाद हिमालयन ग्राम विकास समिति के प्रांगण में हिमालय बचाओ अभियान पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी वक्ताओं ने हिमालय के महत्व एवं वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग से हिमालय के साथ ही सम्पूर्ण पर्यावरण पर पड़ रहे कुप्रभावों पर चर्चा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार

इस दौरान हिमालय के संरक्षण में उक्त क्षेत्र से विलुप्त हो रहे पौधों की प्रजातियों के संरक्षण के साथ ही चौड़ी पत्ती के वनों को विकसित करने एवं इनका रोपन करने की बात पर्यावरण प्रेमियों ने चर्चा के दौरान प्रमुखता से की । चर्चा के पश्च्यात गंगोलीहाट के खंड शिक्षा अधिकारी शिव दयाल,हिमालय बचाओ अभियान के गंगोलीहाट विकासखंड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट,महासचिव हरगोविन्द सिंह रावल,जी आई सी गंगोलीहाट के एन सी सी लेफ्टिनेंट दया कृष्ण बेरी, पर्यावरण प्रेमी सुरेंद्र बिष्ट, किशन चंद्र उप्रेती,श्यामाचरण उप्रेती,एल ड़ी भट्ट,विनीत जोशी,लक्ष्मण सिंह,हरीश राम ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिमालयन ग्राम संमिति के परिसर में सायप्रस,क्वेराल व निम्बू के पौधों का रोपण किया जिसमें 4 पेड़ सायप्रस के हल्द्वानी से मंगाए गए थे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119