103 वर्षीय मधुली देवी का हुआ निधन-सरयू घाट पर पुत्र व पोते ने दी मुखाग्नि-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट के सुदूरवर्ती गांव बेलपट्टी के नैनोली केणा की 103 वर्षीय मधुली देवी पत्नी स्वर्गीय बिशन सिंह सुगड़ा का गुरुवार की सुबह देहांत हो गया। मधुली अम्मा का जीवन परियंत सरल व सादगीपूर्ण रहा। उनके निधन से नैनोलीकेणा गांव के एक पीढ़ी पर पूर्ण विराम लग गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिना ओटीपी और कॉल के पिता-पुत्र के खातों से उड़ाए 1.64 लाख रुपये- साइबर ठगी से मचा हड़कंप

मधुली अम्मा अपने पीछे 2 पुत्र ठाकुर सिंह सुगड़ा व राजेन्द्र सिंह सुगड़ा,4 पुत्रियों,नाती नातिन सहित भरा पूरा लंबा परिवार छोड़ के गयी है। मधुली अम्मा का अंतिम संस्कार सरयू घाट के रैतोला तट पर गुरुवार की दोपहर में किया गया। उनकी चिता को मुखाग्नि छोटे पुत्र राजेन्द्र सिंह सुगड़ा व नाती कमल सुगड़ा ने दी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119