उत्तर प्रदेश में अगले छह महीने के लिए एस्मा लागू -सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध

खबर शेयर करें 👉

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में अगले छह महीनों के लिए किसी भी प्रकार की हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज ने अधिसूचना जारी कर सभी विभागों, निगमों और स्थानीय निकायों को आवश्यक निर्देश भेज दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम-1966 (एस्मा) के तहत लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आगामी छह माह तक कोई भी सरकारी कर्मचारी न तो हड़ताल की घोषणा कर सकेगा और न ही किसी प्रकार के आंदोलन में भाग ले सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

सरकार का कहना है कि आवश्यक सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित रखने और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रतिबंध लागू होने के बाद प्रदेश सरकार के अधीन आने वाले सभी कार्यालयों, निगमों और निकायों में हड़ताल पूरी तरह निषिद्ध रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

गौरतलब है कि इससे पहले जून माह में बिजली आपूर्ति व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में संभावित आंदोलन को देखते हुए छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगाई गई थी, जिसकी अवधि अब एक बार फिर बढ़ा दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119