रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान शमशेर सिंह रौतेला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के गंगापुर निवासी पूर्व सैनिक शमशेर सिंह रौतेला बाइक से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े। तभी सामने से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  9वीं में तीसरी भाषा अनिवार्य क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की नीति पर उठाए सवाल

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

दो दिन में दूसरे पूर्व सैनिक की मौत से शोक

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले शमशेर सिंह रौतेला दूसरे पूर्व सैनिक हैं। इससे पहले गुरुवार को हल्दूचौड़ क्षेत्र में सड़क पार करते समय पूर्व सैनिक हरीश चंदोला की भी तेज रफ्तार दूध के कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। लगातार दो पूर्व सैनिकों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत से पूर्व सैनिक समाज और स्थानीय लोगों में गहरा शोक है। साथ ही तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी तेज हो गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119