उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। बच्चों से जुड़ी अश्लील एवं यौन शोषण संबंधी सामग्री के मामलों में बागेश्वर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक ऐसे मामलों में 7 अभियोग दर्ज किए हैं और आमजन से इस तरह की सामग्री को किसी भी माध्यम से साझा न करने की अपील की है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी बच्चे की अश्लील या यौन शोषण से संबंधित फोटो या वीडियो बनाना, डाउनलोड करना, अपने पास रखना, फॉरवर्ड करना या सोशल मीडिया पर साझा करना कानूनन गंभीर अपराध है। ऐसा कार्य यदि मजाक में या बिना गलत मंशा के भी किया जाए, तब भी संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के मोबाइल, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री प्राप्त होती है, तो उसे किसी भी स्थिति में आगे साझा न करें। संबंधित प्लेटफॉर्म पर तत्काल रिपोर्ट करें और आवश्यकता पड़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

पुलिस ने यह भी कहा कि यदि किसी बच्चे के साथ ऑनलाइन यौन शोषण, ब्लैकमेल या अश्लील सामग्री से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी मिलती है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस, साइबर पुलिस स्टेशन, साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119