स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न कालेजों में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

खबर शेयर करें 👉


रिपोर्ट केशर सिंह नेगी
थराली चमोली। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत थराली के द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न कालेजों में निबंध एवं चित्रकला बहुत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
स्वच्छता विषय पर नगर पंचायत थराली ने राइका,राबाइका थराली के छात्र, छात्राओं के बीच आधारित निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें छात्र, छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार

इस मौके पर नगर पंचायत थराली की अध्यक्ष दीपा भारती ने कहा कि कई बिमारियों की जननी गंदगी हैं। अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर कई बिमारियों से बचा जा सकता हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल ने थराली नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जनसहयोग की अपेक्षा जताई। मौके पर जीआईसी थराली के प्रधानाचार्य एमपी यादव , जीजीआईसी की प्रधानाचार्य रेखा बडवाल ने कहा कि जबतक सभी सामुहिक रूप से सफाई के प्रति जागरूक नही होंगे तब तक संपूर्ण स्वच्छता की परिकल्पना करना बेमानी होगी। इसके लिए छात्र छात्राओं के साथ ही युवा वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

इस अवसर पर नगर पंचायत थराली की रजनी उनियाल, केसर सिंह,,मनोज जोशी, महावीर लाल,सुरेंद्र सिंह विनोद बिष्ट,राजेंद्र सिंह, महेश प्रकाश, देवेश्वरी देवी के साथ ही जीजीआईसी की प्रिया कनौजिया,मधु प्रशांत राणा,हेमलता देवराड़ी, कविता सती आदि के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119