निबंध प्रतियोगिता एवं वृहद पौधरोपण कार्यक्रम
शहीद खेमचन्द्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट नैनीताल में हेरेला सप्ताह के अंतर्गत एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अर्जुन सिंह पिनारी प्रथम, लक्ष्मी भंडारी द्वितीय तथा मनीषा हाल्सी तृतीय और प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए निर्णायक मंडल द्वारा हिमानी भंडारी का चयन किया गया l साथ ही वन विभाग, उद्यान विभाग एवं स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम संयोजक डॉ.भुवन मठपाल ने बताया कि वृक्षारोपण में विभिन्न प्रजातियों के क़रीब दो सौ पौंधे लगाए गए हैं l अंत में प्राचार्य डॉ ईप्सिता सिंह ने सभी विभागों एवं स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों का आभार व्यक्त किया l उन्होंने कहा कि आप सबके सहयोग से यह वृहद वृक्षारोपण संपन्न हुआ है l यहाँ डॉ.दीपक, डॉ तरुण कुमार आर्य, सुश्री गरिमा पांडेय, दिनेश कुमार जोशी, डॉ.फरजाना अज़ीम, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता दीप रिखाड़ी, वन विभाग से मदन मोहन जोशी, दयाल बधानी, उद्यान विभाग से उर्वादत्त जोशी, भाजपा मण्डल महामंत्री मनोज पड़लिया, बीडीसी सदस्य धीरज मेहरा, बी.डी.सी. सदस्य नवीन कश्मीरा, प्रवीण पडलिया, अनिल नाथ, मुकेश रावत, ललित मोहन, प्रेमा देवी, छात्र संघ अध्यक्ष मोहित पंत, सचिव संदीप भंडारी, मनीषा हाल्सी, लक्ष्मी भंडारी, शीला रिखाड़ी, भावना, रश्मि, कविता, अर्जुन पिनारी आदि कई छात्र-छात्राएं मौज़ूद रहीं l
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग