अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाएं : एसएसपी पंकज भट्ट
हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट ने बुधवार को कोतवाली स्थित सभागार में थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि अपराधियों की धरपकड़ तेज करें, कोर्ट संबंधित प्रक्रियों को गंभीरता से लें। इससे पूर्व कर्मचारी सम्मेलन में एसएसपी ने थाना, चौकी प्रभारियों से कहा कि अगर किसी भी पुलिसकर्मी को कोई समस्या है तो उन्हें मासिक सम्मेलन में लेकर आएं, जिससे समस्या का समाधान कराया जा सके।
एसएसपी भट्ट ने सत्यापन की कार्रवाई तेज करने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, नशे पर अंकुश लगाने, नकबजनी, चोरी व लूट की घटनाओं के मुकदमों में कार्रवाई करने, गैंगस्टर एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने, पॉक्सो व बलात्कार जैसे अपराधों की विवेचना निर्धारित समयावधि में पूरी करने को कहा। विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग