11 माह बाद भी अग्निकांड में भस्म हो चुके आवासीय मकान के स्वामी गरीब मोहन सिंह को नहीं मिली सरकारी सहायता-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट के डूनी निवासी मोहन सिंह पुत्र भीम सिंह का आवासीय मकान 1 अक्टूबर 2020 को अग्निकांड में पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गया था जिसमे पीड़ित गरीब मोहन सिंह को लगभग 10 लाख रुपये की क्षति हुई थी। मोहन सिंह ने उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट को दिए पत्र में कहा है कि अक्टूबर 2020 में प्रसाशन द्वारा हर स्तर पर उक्त अग्निकांड की जांच की गई लेकिन 11 माह बीत जाने के बावजूद साशन प्रसाशन द्वारा गरीब परिवार को मकान में हुए नुकसान की कोई भी सहायता नही दी गयी है।
मोहन सिंह ने पत्र में कहा है कि वह अत्यधिक गरीब व्यक्ति हैं जो मकान बनाने में सक्षम नही हैं। वही उसका परिवार 11 माह से गाँव के ही दूसरे व्यक्ति के मकान में शरण लिये हुए हैं। मोहन सिंह ने निवेदन किया है कि उसे मकान बनाने के लिए सहायता या मुआवजा राशि अविलंब दिलाई जाए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू