दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरफ्तार
अल्मोड़ा। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज़ होने के करीब 02 माह बाद यह गिरफ़्तारी हुई है। बीते वर्ष 24 नवंबर को एक युवती (22 वर्ष) ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी थी कि पंकज कार्की नाम के युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गयी थी। जिसमें अभियुक्त घटना कारित करने के बाद से फरार चल रहा था।
एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के दिशा-निर्देशन में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस के प्रयासों से 25 जनवरी गुरुवार को अभियुक्त पंकज कार्की को जीआर गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नवीन सिंह, कांस्टेबल हरदीप सिंह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर