गंगोलीहाट तहसील के लिपिक दीपक सिंह भंडारी को दी विदाई-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
सोमवार को गंगोलीहाट तहसील के लिपिक दीपक सिंह भंडारी को तहसील स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी। बताते चले कि दीपक सिंह भंडारी का लिपिक पद से प्रमोशन धारचूला तहसील के पेशकर पद के लिए हुआ। विदाई के दौरान संग्रह अमीन प्रकाश वर्मा,पेशकार न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज मनोज पंत,पेशकार उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश सहित कई कर्मचारियों ने विदाई के दौरान अपने संबोधन में भंडारी का सरल व्यवहार व उनके द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की।
वही तहसील स्टाफ ने दीपक सिंह भंडारी को स्मृति चिह्न भेंट किया। विदाई समारोह में पेशकर ओम प्रकाश, पेशकार मनोज पंत(न्यायिक मजिस्ट्रेट),संग्रह अमीन प्रकाश वर्मा,नायब नाजर संतोष बोरा,व्यापार संघ जिलाउपाध्यक्ष हरगोविन्द रावल,पी आर डी व होम गार्ड जवान देवलाल,धर्मेन्द्र कुमार,दयाल कुमार,तहसील के सचिन कुमार, डिगर राम,नवीन जोशी,गोपाल राम सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी -एयरगन भी बरामद
उत्तराखंड : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को दी गई अंतिम विदाई
उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब