धौलादेवी विकासखंड शिविर में ईएनटी मरीजों की फजीहत
काफलीखान । धौलादेवी देवी विकासखंड मुख्यालय में रूलर इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत आरईसी फाउंडेशन के माध्यम से दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण के वितरण हेतु परीक्षण शिविर का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। जिसका आयोजन समाज कल्याण विभाग अल्मोड़ा के द्वारा किया गया। जिसमें हड्डी ,नेत्र एवं ईएनटी मरीजों का परीक्षण एवं विकलांग प्रमाण पत्र एवं दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग प्रदान करना था। लेकिन शिविर में हड्डी, नेत्र रोगी के मरीजों का परीक्षण एवं विकलांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जबकि ईएनटी के सैकड़ों मरीजों को फजीहत का सामना करना पड़ा । क्योंकि ईएनटी के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विकलांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु कोई भी जिम्मेदार चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे। जिससे शिविर में आए सैकड़ों लोगों को निराश होकर वापस जाना पड़ा। समाज कल्याण विभाग की इस प्रकार की व्यवस्था से ग्रामीणों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों में काफी आक्रोश व नाराजगी देखने को मिली । क्योंकि शिविर में सैकड़ों ईएनटी मरीजों में वृद्ध, बच्चे व असहाय लोग थे। जिनके साथ काफी अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। गरीब ग्रामीणों का कहना था कि यदि कैंप में मरीजों के परीक्षण व प्रमाण पत्र की व्यवस्था नहीं थी तो उन्हें प्रसार प्रचार कर क्यों बुलाया गया। तथा भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही व्यवस्था से ग्रामीणों के साथ खिलवाड़ न किया जाए। इस शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा कृत्रिम अंग एवं उपकरणों को प्रदान किया जाना था । जिस पर भी लोगों को निराशा हुई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न