50 स्ट्रीट लाइटें ही चुरा ले गए बेखौफ चोर, मामले की जांच शुरू
हल्द्वानी। चोर इतने बेख़ौफ़ हो चुके है कि अब सार्वजानिक स्थानों में लगे स्ट्रीट लाइट पर भी हाथ साफ़ कर रहे है। मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने ऐसी ही एक घटना को अंजाम देते हुए नगर निगम की स्ट्रीट लाइटों चोरी कर ली। इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने तहरीर दी, जिसके बाद मुखानी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर निगम के प्रकाश निरीक्षक डूंगर सिंह परमान व ईईएसएल सहायक दीपक जोशी ने मुखानी थाने में तहरीर दी जिसमें बताया है कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए पोलों पर एलइडी लाइटें लगवाई जा रही हैं। इसी महीने 19, 20 व 21 को नगर निगम व ईईएसएल ने शहर का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड नंबर 37 से वार्ड नंबर 54 तक लगाई गई 50 स्ट्रीट लाइटें कम पाई गई। इसकी सूचना निगम के उच्चाधिकारियों को दी गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस को तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। वार्डों में लगी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। शीघ्र मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार