लाखों के गहने व नगदी लेकर लापता महिला प्रेमी संग मुरैना मध्य प्रदेश से बरामद
लोहाघाट /चंपावत। होली के दौरान प्रेम नगर पाटन से अपने दो बच्चों के साथ लाखों रुपए के सोने के जेवर और नगदी लेकर रहस्यमय ढंग से फरार हुई 28 वर्षीय महिला व उसके 20 वर्षीय प्रेमी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से बरामद कर लिया। महिला व बच्चों की बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
वहीं इस घटनाक्रम से लोग स्तब्ध हैं। पहाड़ की एक महिला इंस्टाग्राम के चक्कर में लोहाघाट से हजारों किमी दूर मध्य प्रदेश के ऐसे क्षेत्र में पहुंच गई, जहां से बचकर वापस आना मुश्किल माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है। वही जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस को सार्वजनिक रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
सीओ बीसी पंत ने बताया कि पांच मार्च को महिला की गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस तथा एसओजी की टीमों को सक्रिय कर दिया गया था। महिला के फोन नंबर सर्विलांस में लगाने के बाद उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश के दस्यु प्रभावित क्षेत्र रहे मुरैना में मिली। इसके तत्काल बाद लोहाघाट से महिला एसआई सुष्मिता राणा के नेतृत्व में गुलाम जिलानी व गिरिश भट़ट परिजनों के साथ लोहाघाट से रवाना हुए। मध्य प्रदेश के मुरैना क्षेत्र से गुमशुदा महिला को उसके प्रेमी व बच्चों के साथ बरामद कर लिया गया।
अभी तक इनसे 14 तोला सोना तथा नाक की फूली बरामद हुई है। वहीं पुलिस 20 वर्षीय मनोज गुर्जर पुत्र बलदेव सिंह निवासी ग्राम जिगनी को भी गिरफ्तार कर लोहाघाट ले आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बच्चों को उसके बूढ़े दादा दादी के सुपुर्द कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग