विधानसभा सत्र के पहले ही दिन विधायक डॉ. बिष्ट ने लालकुआं क्षेत्र की आधा दर्जन समस्याओं को सदन में उठाया
हल्द्वानी। लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने विधानसभा सत्र के पहले ही दिन विधानसभा क्षेत्र के मार्गो का निर्माण एवं पुनर्निर्माण, बाढ़ से राहत दिलाने के लिए तटबंध निर्माण एवं जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने समेत आधा दर्जन से अधिक सवाल उठाए।

विधायक डॉ मोहन बिष्ट द्वारा विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में उठाए गए सवालों में प्रमुख रूप से बरेली रोड, गौलापार, चोरगलिया तथा बिन्दुखत्ता क्षेत्र के सभी मुख्य मार्गो व आंतरिक मार्गो के आवश्यकता अनुसार नवनिर्माण तथा पुर्ननिर्माण किया जाए, जंगली जानवरों व गोवंश से फसलों व जानमाल की सुरक्षा हेतु धनराशि अवमुक्त करने, काठगोदाम के पास क्षतिग्रस्त गौलापार मुख्य नहर हेतु 6.50 करोड अवमुक्त करने, ताकि अप्रैल माह में इसका कार्य प्रारंभ किया जा सके। नंधौर नदी के दाएँ पार्श्व पर स्थित चोरगलिमा क्षेत्र के दुबैल भीडा व अनेक गांवो की992.30 लाख की कार्ययोजना हेतु धनराशि अवमुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि आगामी बरसात से पूर्व वाढ सुरक्षा कार्य कराए जाएँ। सुल्तान नगरी – गौलापार में हो रहे भू कटाव को रोकने हेतु बरसाती नाले में आवश्यक कार्य करने की मांग की। साथ ही लोक निर्माण व सिचाई मंत्री सतपाल महाराज से मिलकर उपरोक्त मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा