फर्राटा फैन से महिला को लगा करंट, मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पुराना बिन्दुखत्ता निवासी लक्ष्मण सिह खत्री के पुराना खात्ता चौराहे पर ही टेंट हाउस दुकान है। बुधवार सुबह दोनों पति-पत्नी 5 बजे उठे और अपने-अपने कामों के लिए निकल गये। लक्ष्मण सिंह खत्री की पत्नी माया खत्री गौशाला में दूध लगाने के लिए गई और वापस आकर घर के बाहर आंगन में रखे फर्राटा फैन को उठाकर अंदर रखने को थी, तभी उसे विद्युत करंट लग गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-ओवरटेक के दौरान पलटा ऑटो, बीकॉम छात्रा की मौत -अज्ञात चालक पर मुकदमा

जिससे वह अचेत हो गई, तभी उनका भतीजा कन्नू जोकि टेंट हाउस में भी काम करता है आया और उसने अपनी ताई को उठाने का प्रयास किया तो उसे भी करंट लगा और वह भागते हुए अपने ताऊ लक्ष्मण सिंह को बताने दुकान पर गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-सिडकुल में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप -सड़क पर भिड़े दोनों पक्ष, बेल्ट से भी पीटा

सूचना मिलते ही लक्ष्मण सिंह ने भागकर देखा और सबसे पहले फैन पलग से बाहर किया और चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और रिश्तेदार भी एकत्रित हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश

माया खत्री अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं उनका लड़का विनोद खत्री 30 वर्ष व उनकी दो लड़कियां जिनका विवाह हो चुका है। विदित रहे कि डेढ़ वर्ष पूर्व उनके लड़के तारा खत्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119