साइकिल में टक्कर मारकर पैदल जा रहे युवक से पचास हजार लूटे
काशीपुर। पैदल जा रहे एक व्यक्ति को साइकिल से टक्कर मारकर दिन दहाड़े तीन लोग उसकी जेब में रखे पचास हजार रूपये लेकर फरार हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
जानकारी के अनुसार आवास-विकास निवासी नीरज गुप्ता कल दोपहर एक बजे अल्मोड़ा अर्बन कॉपरेटिव बैंक से 80 हजार रूपये निकलकर पैदल ही घर जा रहे थे कि आवास-विकास मोड़ के पास एक युवक ने उन्हें टक्कर मार दी, साइकिल सवार के साथ चल रहे दो अन्य लोगों ने नीरज गुप्ता की एक जेब में रखी 500 रूपये की गड्डी निकाल ली और फरार हो गये। घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को दी।
पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। नीरज गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 7 दिसम्बर को है। उन्होंने सामान खरीदने के लिए 80 हजार रूपये बैंक से निकाले थे। 30 हजार रूपये उन्होंने एक जेब में व 50 हजार रूपये दूसरी जेब में रखे थे, जिसमें से 50 हजार रूपये उच्चके लेकर फरार हो गये।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी