कार और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर से लगी आग, मची अफरातफरी – पुलिस मौके पर
उत्तराखंड में एक और बड़ा हादसा हुआ है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा पर हल्द्वानी रोड पर एक कार और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास से गुजर रहे वाहन रुक गए।
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां सिडकुल और हल्द्वानी से मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, हालांकि पुलिस को दोनों वाहनों में सवार लोग नहीं मिले।मामले की जांच जारी है, और पुलिस मौके पर मौजूद है। घायलों का इलाज जारी है और उनके बयान लिए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी