मकान में लगी आग, मां और दो मासूम बेटियों की झुलसकर मौत
मुजफ्फरनगर (उप्र), 19 नवंबर। शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के काइड़ी गांव में बुधवार देर रात एक मकान में आग लगने से 32 वर्षीय महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों की झुलसकर मौत हो गई। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतकों की पहचान शाहिदा (32) और उनकी बेटियों आदन (13) तथा माहिरा (11) के रूप में हुई है। आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि मकान से तीनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। आग ने देखते ही देखते मकान के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
थाना प्रभारी के मुताबिक, शाहिदा के पति साजिद और उनके दो अन्य बच्चे सुरक्षित बच गए। वे हादसे के समय दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड पुलिस में 1694 कांस्टेबल पदों पर भर्ती -25 नवंबर से आवेदन