उत्तराखंड पुलिस में 1694 कांस्टेबल पदों पर भर्ती -25 नवंबर से आवेदन

खबर शेयर करें 👉

–जनवरी में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, अप्रैल में लिखित परीक्षा, पांच साल से पहले नौकरी छोड़ने पर लौटाना होगा प्रशिक्षण का खर्च

देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल के 1694 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने जनवरी में शारीरिक दक्षता परीक्षा और अप्रैल में लिखित परीक्षा प्रस्तावित की है।

आयोग के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगी। आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधारने के लिए 28 से 30 दिसंबर तक संशोधन का अवसर दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से पांच करोड़ की वसूली का आरोप -दो करोड़ की संपत्ति भी हड़पी

सभी पद 12वीं स्तर की शैक्षिक योग्यता के हैं। अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए निर्धारित अलग-अलग मानकों को पूरा करना होगा। इन मानकों और भर्ती से जुड़ी अन्य शर्तों का विस्तृत विवरण आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अब टोल प्लाजा पर पकड़े जाएंगे बिना बीमा वाले वाहन -मोबाइल पर आएगा अलर्ट, जुर्माने और सजा का भी प्रावधान

पांच साल से पहले नौकरी छोड़ी तो लौटाना होगा प्रशिक्षण खर्च

भर्ती में एक महत्वपूर्ण शर्त यह भी रखी गई है कि चयनित पुलिस कांस्टेबल, पीएसी/आईआरबी कांस्टेबल और अग्निशामक (फायरमैन) को कम से कम पांच साल तक सेवा में रहना होगा। अंतिम रूप से चिकित्सकीय परीक्षण में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को इस संबंध में एक पत्र देना होगा।

इस शर्त के अनुसार, यदि कोई चयनित अभ्यर्थी पांच साल की अवधि पूरी होने से पहले इस्तीफा देता है या अपने अनुरोध पर किसी दूसरी सेवा में जाने के लिए कार्यमुक्त होता है, तो उसे नियमानुसार प्रशिक्षण पर हुआ खर्च, भुगतान किया गया स्टाइपेंड और वेतन की राशि पुलिस विभाग को लौटानी होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर में बाइक सवार दंपती पर बाघ का हमला -पत्नी को जंगल में घसीटने लगा बाघ, पति की बहादुरी से बची जान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पांच साल की सेवा से जुड़ा यह नियम पहले से लागू है, लेकिन फिलहाल इसे इन्हीं पदों की भर्ती में शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119