अब टोल प्लाजा पर पकड़े जाएंगे बिना बीमा वाले वाहन -मोबाइल पर आएगा अलर्ट, जुर्माने और सजा का भी प्रावधान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। नेशनल हाईवे पर बिना वैध थर्ड-पार्टी बीमा के वाहन चलाने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल प्लाजा पर वाहनों के बीमा की जांच के लिए तकनीक आधारित नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत बिना वैध बीमा वाले वाहनों की पहचान होते ही वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अलर्ट मैसेज भेजा जाएगा। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने और सजा के प्रावधानों की जानकारी भी दी जाएगी।

फिलहाल इस व्यवस्था का परीक्षण दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा पर शुरू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल सफल रहने और तकनीकी व्यवस्था के स्थिर होने के बाद इसे देश के अन्य नेशनल हाईवे और टोल प्लाजा पर भी लागू करने की योजना है। इस पहल से बिना बीमा सड़कों पर चलने वाले वाहनों की पहचान करना आसान होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भारत ने विकसित की बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन -20 नवंबर को लॉन्च करेंगे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कैमरे स्कैन करेंगे नंबर प्लेट

यह पूरी प्रक्रिया स्वचालित होगी और इसमें किसी कर्मचारी के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसे ही कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरेगा, वहां लगे कैमरे उसकी नंबर प्लेट स्कैन करेंगे। इसके बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वाहन पोर्टल के डेटाबेस से मिलाया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सब्जी के कारोबार की आड़ में कर रहा था स्मैक तस्करी -216 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

सिस्टम कुछ ही सेकंड में जांच करेगा कि संबंधित वाहन का थर्ड-पार्टी बीमा वैध है या उसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। यदि बीमा एक्सपायर पाया जाता है, तो वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तुरंत चेतावनी वाला एसएमएस भेजा जाएगा। इससे वाहन मालिक को अपने बीमा की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी और वह समय रहते इसे रिन्यू करा सकेगा।

बिना बीमा वाहन चलाने पर जुर्माना और जेल का प्रावधान

मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना वैध थर्ड-पार्टी बीमा के वाहन चलाना कानूनी अपराध है। पहली बार पकड़े जाने पर दो हजार रुपये तक का जुर्माना या तीन महीने तक की कैद अथवा दोनों का प्रावधान है। वहीं, दूसरी बार उल्लंघन करने पर चार हजार रुपये तक का जुर्माना या तीन महीने तक की कैद अथवा दोनों की सजा हो सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-जमीन धोखाधड़ी मामले में पुलिस की लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त -15 दिन में दोबारा जांच के आदेश

ऐसे में वाहन मालिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने वाहन के बीमा की वैधता समय-समय पर जांचते रहें और अवधि समाप्त होने से पहले उसका नवीनीकरण करा लें। बिना बीमा वाहन चलाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119