रामनगर में बाइक सवार दंपती पर बाघ का हमला -पत्नी को जंगल में घसीटने लगा बाघ, पति की बहादुरी से बची जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में बाघ के हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल जा रहे बाइक सवार दंपती पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी बाइक से सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बाघ ने महिला को अपने जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर घसीटना शुरू कर दिया। हालांकि, पति की हिम्मत, सूझबूझ और लगातार शोर मचाने के चलते बाघ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। हमले में महिला के हाथ पर बाघ के दांतों के गंभीर निशान आए हैं। घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-जमीन धोखाधड़ी मामले में पुलिस की लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त -15 दिन में दोबारा जांच के आदेश

जानकारी के मुताबिक, टेड़ा निवासी 50 वर्षीय बबली देवी पत्नी दर्शन सिंह बुधवार सुबह अपने पति के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान आघे लाल पहाड़ी के समीप ग्रासलैंड क्षेत्र में अचानक बाघ ने उनकी चलती बाइक पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बाघ ने बबली देवी को अपने पंजों और जबड़े में जकड़ लिया और जंगल की ओर घसीटने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से पांच करोड़ की वसूली का आरोप -दो करोड़ की संपत्ति भी हड़पी

इस दौरान दर्शन सिंह ने हिम्मत नहीं हारी और बाघ का सामना करते हुए लगातार शोर मचाना शुरू कर दिया। पति के लगातार होहल्ला करने पर बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पर्यटकों की जिप्सी की मदद से घायल महिला को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

घटना की जानकारी देते हुए रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है और उनका उपचार जारी है। घटनास्थल पर वन विभाग की टीम की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसकी निगरानी की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सब्जी के कारोबार की आड़ में कर रहा था स्मैक तस्करी -216 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

एसडीओ ने बताया कि दंपती जंगल के करीब 300 मीटर अंदर गए थे। घटनास्थल से दरांती और महिला के कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119