भारत ने विकसित की बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन -20 नवंबर को लॉन्च करेंगे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। भारत ने मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए अपनी पहली स्वदेशी वैक्सीन विकसित की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को इस वैक्सीन को लॉन्च करेंगे। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) ने मुर्गियों के लिए पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) की निष्क्रिय वैक्सीन विकसित की है। यह वैक्सीन देश में फैल रहे क्लेड 2.3.2.1ए एच5एन1 वायरस के स्ट्रेन से सुरक्षा प्रदान करेगी। फिलहाल इस स्ट्रेन के खिलाफ कोई विशिष्ट व्यावसायिक वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में देश में स्वदेशी वैक्सीन का विकास महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से पांच करोड़ की वसूली का आरोप -दो करोड़ की संपत्ति भी हड़पी

हाईली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लूएंजा (एचपीएआई) यानी बर्ड फ्लू मुर्गियों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर संक्रामक बीमारी है। इसके संक्रमण से प्रभावित पक्षियों में मृत्यु दर लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। बीमारी के प्रकोप के दौरान बड़े पैमाने पर पक्षियों को मारना पड़ता है और व्यापार पर प्रतिबंध लगाना पड़ता है। इससे पोल्ट्री कारोबारियों और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

बर्ड फ्लू का असर केवल पोल्ट्री उद्योग तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे वैश्विक व्यापार, पोल्ट्री उत्पादों की कीमतों और किसानों की आजीविका पर भी असर पड़ता है।

कृषि मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2006 में भारत में पहली बार इस बीमारी का पता चलने के बाद से एच5एन1 और एच5एन8 सबटाइप के 500 से अधिक प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं। बर्ड फ्लू का बड़ा प्रकोप देश की जीडीपी वृद्धि दर को 1.5 प्रतिशत तक प्रभावित कर सकता है। वहीं, बीमारी के अनियंत्रित प्रसार की स्थिति में देश की 20 प्रतिशत से अधिक पोल्ट्री आबादी खतरे में पड़ सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सब्जी के कारोबार की आड़ में कर रहा था स्मैक तस्करी -216 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

वर्ष 2006 में बर्ड फ्लू के प्रकोप से देश को लगभग 2,200 से 3,000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ था। मणिपुर में भी इस बीमारी के प्रकोप से राज्य की जीडीपी के 0.5 प्रतिशत के बराबर नुकसान होने का अनुमान लगाया गया था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, वर्ष 2003 से अब तक भारत समेत दुनिया के 25 देशों में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा के 1,003 मानव मामले सामने आए हैं, जिनमें 479 लोगों की मौत हुई है। अध्ययनों के मुताबिक, क्लेड 2.3.2.1ए नामक एच5एन1 स्ट्रेन मुर्गियों में बर्ड फ्लू के अधिकांश मामलों के लिए जिम्मेदार है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-जमीन धोखाधड़ी मामले में पुलिस की लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त -15 दिन में दोबारा जांच के आदेश

विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्वदेशी वैक्सीन के इस्तेमाल से पोल्ट्री में संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने, किसानों के आर्थिक नुकसान को कम करने और मुर्गियों से अन्य जानवरों तथा इंसानों में संक्रमण फैलने के जोखिम को घटाने में मदद मिल सकती है। ऐसे में बर्ड फ्लू की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिहाज से इस वैक्सीन का विकास भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119