पहले गला घोटकर की युवक की हत्या, फिर पहचान छुपाने के लिए शव को जलाया

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के गांव कांगड़ी में एक युवक की गला घोंटकर हत्या की गई। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए मृतक के शव को आग लगा दी। हालांकि, शव पूरी तरह नहीं जला। मृतक की शिनाख्त संभल यूपी निवासी युवक के रूप में हुई। रविवार सुबह श्यामपुर पुलिस को सूचना मिली की गांव कांगड़ी में उमेश्वर धाम के पास एक युवक का अधजला शव पड़ा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग...कश्मीर में बारिश का कहर : पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटा -11 की मौत; 250 वाहन बहे, कई लापता

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के शरीर का पिछला हिस्सा जला हुआ है। मौके से पुलिस को एक अधजली डायरी और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर शराब के ठेके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, फुटेज में सामने आया कि मृतक ने शनिवार को ठेके से शराब खरीदी थी। पुलिस ने उसकी फोटो से शिनाख्त के प्रयास किए। शिनाख्त 33 वर्षीय गोपाल पुत्र हरिशंकर निवासी खानसराय, कोतवाली संभल यूपी के रूप में हुई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119