पहले हादसे का इन्तज़ार, फिर होगा टूटा रोड तैयार-
एस आर चंद्रा
पीडब्लूडी विभाग के कानो में जूँ तक नहीं रेंग रही-
भिकियासैंण। लोक निर्माण विभाग अपने काम के प्रति कितना जिम्मेदार है,इसका उदाहरण टूटा मोटर मार्ग बासोट -भिकियासैंण मोटर मार्ग के बीच पीपलगाँव बैड से 200 मीटर आगे मोटर मार्ग टूटा हुआ है, जिसकी वीडियोज 22जून व 8 अगस्त को पब्लिक एप व अन्य समाचार पत्रों के माध्यम से प्रसारित किया गया था, लेकिन पीडब्लू विभाग पूरी तरह सोया हुआ है,आम आदमी पार्टी के नन्दन सिंह बिष्ट ने बताया कि बार -बार कहने पर रानीखेत से एक महिला अधिकारी भी आई, उनके द्वारा बताया गया कि पहले इस्टीमेट बनेगा, फिर कार्यवाई होगी।
लेकिन यह सुनते-सुनते दो साल बीत गए,अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुयी, इससे लगता है विभाग दुर्घटना का कोई अनहोनी होने का इन्तजार कर रहा हो।इससे यह भी लगता है कि शासन प्रशासन उस रोड से आते जाते है, लेकिन नजर उस पर किस अधिकारी की जाती है, यह भी सोचनीय विषय है। आम आदमी पार्टी के नन्दन सिंह बिष्ट ने कहा है कि शीघ्र ही उक्त मोटर मार्ग को ठीक नही किया गया तो वे जन आन्दोलन करने को बाध्य हो जायगें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी