रिद्धि सिद्धि कंस्ट्रक्शन कंपनी के पांच कर्मचारियों को नेपाल पुलिस ने पकड़ा, नेपाल सीमा के अंदर सर्वे करने का आरोप  

खबर शेयर करें 👉


बनबसा/महेंद्र नगर । भारत नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा पुल से लेकर नेपाल तक 4 किलोमीटर लंबे फोर लेन सड़क का निर्माण कर रही रिद्धि सिद्धि कॉरपोरेशन कंपनी के पांच कर्मचारियों को सड़क सर्वे हेतु नेपाल की सीमा में प्रवेश करना भारी पड़ गया। गल्ती से नेपाल सीमा के अंदर प्रवेश कर सड़क का सर्वे कर रहे रिद्धि सिद्धि कंपनी के पांच कर्मचारियों व उनके वाहन को नेपाली ग्रामीणों की सूचना पर नेपाल पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। शुक्रवार को दोपहर में नेपाल पुलिस ने भारतीय कंपनी रिद्धि सिद्धि के पांचों कर्मचारियों को अपनी सीमा के अंदर सर्वे करने के आरोप में कस्टडी में लेकर महेंद्र नगर के सीडीओ कार्यालय में प्रस्तुत किया। भारतीय निर्माण कंपनी के कर्मचारियों को नेपाल पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिए जाने की सूचना के बाद भारतीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

भारत नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा पुल से लेकर नेपाल तक लगभग 4 किलोमीटर लंबे फोर लेन सड़क का निर्माण जहां भारतीय एनएचएआई संस्था द्वारा करवाया जा रहा है, वहीं भारत की रिद्धि सिद्धि कॉरपोरेशन कंपनी द्वारा इस निर्माण कार्य को वर्तमान में किया जा रहा है। वहीं सड़क निर्माण के सर्वे के दौरान गल्ती से नेपाल परिक्षेत्र में घुसे ड्रॉय पोर्ट तक फोर लेन सड़क निर्माण कर रही कंपनी रिद्धि सिद्धि के मैनेजर सलावर सिंह, सर्वेयर तनवीर आलम, दो हेल्पर व एक वाहन चालक को स्थानीय नेपाली नागरिकों की सूचना पर वाहन सहित नेपाल पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया था। भारतीय निर्माण कंपनी रिद्धि सिद्धि के कर्मचारियों को नेपाल पुलिस ने महेंद्र नगर के सीडीओ कार्यालय में जांच व पूछताछ हेतु प्रस्तुत किया। इस दौरान पकड़े गए सभी भारतीय कंपनी के कर्मचारियों से नेपाली अधिकारियों ने नेपाली भूमि पर प्रवेश कर सर्वे करने के दस्तावेज मांगे, लेकिन कर्मचारियों के द्वारा नेपाल सीमा का ज्ञान ना होने की नेपाली अधिकारियों से बात कह भूलवश नेपाल सीमा में प्रवेश की बात कही गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

जब भारतीय प्रशासन को ड्राई पोर्ट निर्माण हेतु फोरलेन सड़क निर्माण में कार्यरत कंपनी रिद्धि सिद्धि के पांच कर्मचारियों को नेपाल पुलिस के द्वारा अपनी गिरफ्त में ले जाने की सूचना मिली। तो भारतीय प्रशासन व पुलिस हरकत में आई।  भारतीय प्रशासन ने  महेंद्रनगर कंचनपुर नेपाल प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की। वहीं भारतीय अधिकारियों की वार्ता के बाद नेपाली प्रशासन ने नेपाली सीमा पर घुसने के आरोप में पकड़े गए पांचों रिद्धि सिद्धि कंपनी के कर्मचारियों को रिहा कर दिया। उसके बाद पांचो कर्मचारी अपने वाहन से बनबसा वापस आ गए।  

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119