ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर पांच महिला कांस्टेबल निलंबित-

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी में एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने लापरवाही बरतने पर पुलिस महिला कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है l पुलिस सूत्रों के मुताबिक लापरवाही पांच महिला कॉन्स्टेबल को भारी पड़ी है। एसएसपी ने कांग्रेस के विधानसभा पर प्रदर्शन के दौरान अनुपस्थित रहने के कारण से निलंबित कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

एसएसपी के मुताबिक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे किसके लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई थी। प्रदर्शन के बाद नेहरू कॉलोनी के पुलिस क्षेत्र अधिकारी की रिपोर्ट में पांचो महिला कांस्टेबलों को अनुपस्थित दिखाया गया है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि पांचों महिला कॉन्स्टेबल ड्यूटी पर आई थी, लेकिन पानी पीने एक दुकान में चले गई और यह सीसीटीवी पर कैद भी हुआ है। पुलिस कप्तान का मानना है कि किसी भी तरह की ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगीl

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119