महिला सशक्तिकरण व बाल विकास के तहत राष्ट्रीय पोषण दिवस का आयोजन
महालक्ष्मी किट देते हुए सात महिलाओं की गोद भराई की-
नैनीताल। बाल विकास परियोजना भीमताल ने महिला सशक्तिकरण व बाल विकास के तहत राष्ट्रीय पोषण दिवस का आयोजन शनिवार को राज्य अतिथि गृह में आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक सरिता आर्य ने महालक्ष्मी किट देते हुए सात महिलाओं की गोद भराई की गई। विधायक सरिता आर्य ने कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही घर की पहचान बेटी के नाम के तहत नेम प्लेट वितरण की।
इस दौरान बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा महिला सशक्तिकरण व बाल विकास के तहत राष्ट्रीय पोषण दिवस के तहत तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए महालक्ष्मी किट बाटी गई। इस दौरान गर्भवती व धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य व पोषण सम्बंधित जानकारियां दी गई। वहीं सात धात्री महिलओं को महालक्ष्मी किट भी दिया गया। इसके अलावा पोषण के पांच सूत्रों की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य ने घर की पहचान बेटी के नाम के तहत नेम प्लेट वितरण की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं व बेटियों के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कई हद तक भ्रूण हत्या पर भी रोक लगी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।
साथ ही बच्चों को साफ सफाई की आदत बनाएं। कहा कि बाल विकास परियोजना ब्लाक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए।इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी डा. रेनू मर्तोलिया, डॉ. पल्लवी, जीवंती भट्ट, सुपरवाइजर विनीता सक्सेना, शोभा सिंह, कमला रैकवाल, हेमा मासीवाल व दया बेलवाल समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद थीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नैनीताल में सनसनी: बीएससी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान -कमरे में लटका मिला शव
सबूतों के अभाव में आरोपी बरी : हाईकोर्ट ने हत्या मामले में उम्रकैद की सजा पलटी, नीरज कुमार की रिहाई के आदेश
काशीपुर में सनसनी: 15 साल की किशोरी रहस्यमय हालात में लापता -साथ रह रही महिला पर ले जाने का आरोप