नवरात्र पर देवी भागवत में उमडा़ भक्तों का सैलाब-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा- नगर से लगी ग्रामसभा अथरमणी पाण्डेखोला के प्राचीन महादेव मन्दिर में आयोजित संगीतमयी देवी भागवत में प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य भगवत चन्द्र जोशी ने देवी भागवत का वाचन करते हुए कहा कि दिव्य देवी भागवत श्रवण से ही बड़े- बड़े अज्ञानी भी तर जाते हैं, उन्होंने कहा कि अगर मनुष्य का भाव अच्छा हैं तो ईश्वर उस मनुष्य से प्रसन्न हो जाते हैं। मनुष्य को दिखावे के जीवन से बचना चाहिए, हरिद्वार, काशी, मथुरा, गया ऒर पुष्कर की यात्रा से बड़ी यात्रा देवी भागवत का श्रवण करना होता हैं। भागवत के श्रवण से ही मनुष्य को अध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी


इस अवसर पर मुख्य यजमान गणेश दत्त जोशी ऒर प्रहलाद सिंह रावत द्वारा सपत्नी गणेश पूजन, शिव पूजन, नवदुर्गा पूजन नवग्रह पूजन मन्त्रोचारण के साथ किया। सांयकाल कथा उपरांत प्रतिदिन महाआरती का आयोजन किया जा रहा हैं। सोमवार 11 अप्रॆल को पूर्णाहुति ऒर भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।
कथा को सुनने के लिए दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्वालुगण रोज पंहुच रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद


मन्दिर समिति के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र पन्त, सचिव प्रधान मनोज जोशी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट, मोहित पाण्डेय, दिनेश मठपाल, भुवन चन्द्र जोशी आदि व्यवस्थाओं को सुचारू करने में जुटे रहें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119