भोजन माता संगठन ने पिथौरागढ़ में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी-

खबर शेयर करें 👉

सुशील खत्री, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़, भोजन माता संगठन ने रामलीला मैदान में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भोजन माताओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर 9 नवंबर को रामलीला मैदान से जुलूस निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन करेंगे।


भोजन माता संगठन की जिला अध्यक्ष जानकी भंडारी के नेतृत्व में रामलीला मैदान सदर में एकत्रित भोजन माताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भोजन माताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। भंडारी ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है उन्होंने कहा कि भोजन माताओं ने लंबे समय से श्रम कानून के अंतर्गत उन्हें हग दिलाए जाने की मांग करते हुए ₹15000 मानदेय, 5 लाख का बीमा और वर्ष के पूरे 12 महीने का मानदेय दिलाए जाने की मांग की है शीघ्र ही मांग पूरी नहीं की गई तो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार

उन्होंने कहा कि आगामी 9 नवंबर को रामलीला मैदान से अपनी मांगों को लेकर भोजन माताएं जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने जिले की सभी भोजन माताओं से अपील करते हुए कहा कि 9 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे रामलीला मैदान सदर में एकत्रित होने की कृपा करें। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू टम्टा, रेनू भंडारी, सुनीता, हेमलता, संगीता, हरिप्रिया सहित कई भोजन माता है शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119