लगातार दूसरे दिन भी मिला एक नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। लगातार दूसरे दिन भी एक और नवजात का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को वर्कशॉप लाइन स्थित बरसाती नहर में नवजात का शव मिला है। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार दोपहर भोटिया पड़ाव क्षेत्र के वर्कशॉप रोड पर ढाबे चलाने वालों को नहर में कचरे के बीच एक शव दिखा।
संदेह होने पर इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसआई मंजू ज्याला ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया नवजात का शव 2 दिन का होने की संभावना है शव को मोर्चरी भेजा गया है। शव किसका है और कहां से बहकर यहां पहुंचा इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं दो दिन में दो नवजात शिशुओं का शव मिलने से शहर में हड़कंप मचा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है। गुरुवार को तीनपानी बाईपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मिले नवजात के शव मिला था जिसके शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। अब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे