कनारीछीना के पास वन विभाग की कार घटनाग्रस्त, दो घायल
अल्मोड़ा। भैसियाछाना बिकास खंड के कनारीछीना रेंज आफिस से अल्मोड़ा को जा रही वन विभाग की प्राइवेट कार यूके 01ए-2002 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कनारीछीना रेंज आफिस से पचास मीटर की दूरी पर यह गाड़ी अचानक सड़क से नीचे गिर गई। कनारीछीना के आसपास के लोग इस गाड़ी को रस्सी से खींचकर जैसे तैसे सड़क में लायें।
इस गाड़ी में भूपाल राम फॉरेस्टर व रेंज अधिकारी जोशी सवार थे। दुर्घटना में भूपाल राम फॉरेस्टर के सिर में चोट आई और जोशी रेंजर को हल्की चोटें है। दोनों को नजदीक अस्पताल सेराघाट उपचार के लिए भेजा गया है। घटना सोमवार अभी 11.45 की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
uttarakhand-जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला -दोनों की मौत से मचा कोहराम