देहरादून…तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत
राजधानी देहरादून के रायपुर के डोभाल चौक पर देर रात तीन युवकों को गोली मार दी गई। एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायल हैं। मृतक का शव सुबह नाले से बरामद हुआ। युवक गोली लगने के बाद भागा और एक नाले में जा गिरा। रातभर पुलिस और परिजन ढूंढते रहे लेकिन युवक नहीं मिला। सुबह क़रीब छह बजे युवक का शव मिला। परिजन और स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया।
मौके पर पहुंचे विधायक उमेश शर्मा काऊ ने समझाकर लोगों को शांत किया। अब पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर क्षेत्र निवासी रवि बडोला ने अपनी कार डोभाल चौक के पास रहने वाले देवेंद्र शर्मा उर्फ़ भारद्वाज को दी थी। इस कार के रवि बडोला चार लाख रुपए मांग रहा था, लेकिन भारद्वाज ने कार का सौदा साढ़े तीन लाख रुपए में कर दिया। इस बात से नाराज़ रवि बडोला अपने दो साथियों सुभाष क्षेत्री और मनोज नेगी के साथ अपनी कार लेने के लिए भारद्वाज के घर जाने लगा।
इस दौरान किसी ने भारद्वाज को सूचना दे दी कि बडोला उसे मारने के लिए आ रहा है। भारद्वाज ने भी अपने साथियों को बुला लिया। जैसे ही बडोला और उसके साथी वहां पहुंचे तो भारद्वाज ने गोलियां चला दी। इसमें बडोला, क्षेत्रीय और नेगी तीनों को गोली लग गई। बडोला गोली लगते ही भाग गया और कहीं नाले में गिर गया। जबकि, क्षेत्रीय और नेगी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग