भीमताल के सिलौटी में वन विभाग ने पकड़ा बाघ
हल्द्वानी। नौकुचियाताल के सिलौटी पंत में बुधवार की देर रात वन विभाग ने एक नर बाघ को पकड़ लिया। बीती 25 नवम्बर को घास लेने गई लीला देवी पर एक वन्यजीव ने हमला कर मार डाला था। जिसके बाद से ही सिलौटी और आस पास के गांवों के लोगों को जंगल और खेत में बाघ नजर आ रहा था।
वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गांव में 35 कैमरे और पांच पिंजरे लगाए थे। बुधवार की देर रात विभागीय टीम ने एक नर बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में कामयाबी पाई। पकड़े गए बाघ को वन विभाग ने देर रात ही रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भिजवा दिया। वन क्षेत्र अधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि लंबे समय से बाघ को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी।पकड़ा गया बाघ नर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार