सर्विस सेंटर में लगी आग, तीन बाइकें और एक स्कूटी जली

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत नेताजीनगर गांव स्थित टू-व्हीलर सर्विस स्टेशन में बुधवार देर शाम लगी आग में तीन बाइक और एक स्कूटी जल गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में पूरे सर्विस सेंटर को अपनी आगोश में ले लिया। गनीमत रही कि बगल की दुकान को समय. रहते खाली करा लिया गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

विजयनगर के निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुरपेज सिंह के अनुसार, उनके आवास के पास रोहित बाइक सर्विस सेंटर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई। उन्होंने बताया कि सर्विस सेंटर में रखी तीन बाइक और एक स्कूटी पूरी तरह जल गई। आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। सर्विस सेंटर के स्वामी रोहित शिल ने बताया कि स्पेयर आदि सामान और तीन बाइक व एक स्कूटी जलने से लगभग साढ़े पांच लाख का नुकसान हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119