एलबीएस में 9 पदों पर चार 14 नामांकन, चार का निर्विरोध होना लगभग तय 

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़(नैनीताल)।

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में बृहस्पतिवार को छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन पत्र 11 से 3 बजे तक भरे गए। 

1 नवंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद एलबीएस में आज दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र भरे गए, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ पूनम म्यान  ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय तनुजा सामंत व एबीवीपी के कार्तिक चंद्र, कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक गोस्वामी व संदीप सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए पिंकी बिष्ट व उर्मिला कोरंगा, संयुक्त सचिव पद के लिए नितिन कुमार राजभर व क्षितिज जोशी, संकाय प्रतिनिधि विज्ञान पद के लिए अनुज सुयाल व रोहित बिष्ट ने नामांकन किया, साथ ही सचिव पद खजान चंद्र आर्य, उपाध्यक्ष पद पर साहिल शर्मा, सांस्कृतिक सचिव पद पर तनुजा व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सचिन फुलारा ने नामांकन किया उक्त पदों में एक ही नामांकन के चलते इन प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119