uk…दो बल्ब जलाने वाले परिवार को आया करीब दो लाख का बिजली बिल -विभाग से जांच और संशोधन की मांग
चौखुटिया/अल्मोड़ा। तहसील चौखुटिया के मासी क्षेत्र की ग्राम पंचायत आदिग्राम कनौणिया में एक उपभोक्ता के नाम करीब दो लाख रुपये का बिजली बिल जारी होने का मामला सामने आया है। बिल की भारी-भरकम राशि देखकर परिवार परेशान है। परिजनों ने विद्युत विभाग से बिल की जांच कर संशोधन करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हीरा देवी पत्नी धनीराम के नाम करीब दो लाख रुपये का बिजली बिल जारी हुआ है। परिवार का कहना है कि घर में बिजली की खपत बेहद सीमित है। घर में केवल दो बल्ब कुछ समय के लिए जलाए जाते हैं। इसके अलावा पंखा, टीवी या अन्य कोई विद्युत उपकरण नहीं है।
परिवार के मुताबिक उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है और वे बीपीएल श्रेणी में आते हैं। उनके पास एक यूनिट का राशन कार्ड है। ऐसे में कम बिजली खपत के बावजूद इतनी बड़ी राशि का बिल आने से परिवार की परेशानी बढ़ गई है।
परिजनों ने बताया कि बिल की जांच और संशोधन के लिए वे कई बार विद्युत विभाग के मासी कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश लाल वर्मा ने बताया कि मामले को लेकर विद्युत विभाग के अभियंताओं से बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ अन्य उपभोक्ताओं के भी अधिक बिजली बिल आने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने विभाग से सभी संबंधित बिलों की जांच कर आवश्यक संशोधन करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोगों के साथ विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : बीएएमएस की रिक्त सीटों पर केंद्रीय काउंसिलिंग आज से -जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट uau.ac.in पर उपलब्ध
uttarakhand-फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र से MBBS में दाखिला -दो गिरफ्तार
उत्तराखंड : सिम बॉक्स के जरिए अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज का खुलासा -एक गिरफ्तार